फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बुद्धिराम बने पेंशनर्ज समिति के उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति ने दो पेंशनर नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। संघर्ष समिति ने बुद्धि राम जस्टा को राज्य उपाध्यक्ष और मस्त राम पंवार को राज्य संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और महासचिव इंद्र पाल शर्मा से विचार-विमर्श के बाद अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा ने नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की। महासचिव भूप राम वर्मा ने बताया कि बुद्धि राम जस्टा सचिवालय में करीब 40 वर्ष की सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि मस्त राम पंवार स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हैं और कर्मचारी महासंघ में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें