जुन्गा (शिमला)। भाजपा के जिला प्रवक्ता जितेंद्र भोटका ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट को आमजन की आशाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट हिमाचल के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि इस बजट से समाज के हर वर्ग और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का सुनिश्चित होगा। ग्रामीण महिलाओं के लिए बजट में घोषित शी-मार्ट (सेल्फ हेल्प एंटरप्रेन्योर) योजना का स्वागत करते हुए जितेंद्र ने कहा कि इससे प्रदेश की महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा। विशेषकर कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और जनजातीय क्षेत्रों में तैयार होने वाले ऊनी उत्पादों को बाजार उपलब्ध होगा। उन्होंने किसानों और बागवानों के लिए भारत विस्तार एआई एग्री टूल की घोषणा गेम चेंजर साबित होगी। इससे किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी और उन्हें अपने उत्पादों के बेहतर दाम प्राप्त होंगे। संवाद