शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि बजट शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं की क्षमता निर्माण पर केंद्रित है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। वित्त वर्ष 2026–27 के केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए उन्होंने इसे शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य को मजबूत करने वाला बताया। विद्यालयी शिक्षा एवं साक्षरता के लिए 83,562 करोड़ रुपये और उच्च शिक्षा के लिए 55,727 करोड़ रुपये रखे हैं। संवाद