फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राधा-श्याम के प्रेम रंग में रंगा ब्रज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में रास लीला के अंतिम दिन वीरवार को होली लीला और श्याम से सगाई का दृश्य दिखाया गया। राधा-श्याम के दिव्य प्रेम, होली के रंग और भक्ति से ओतप्रोत इस प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रासलीला में दिखाया गया कि सखियां श्याम को रंगने की ठिठोली करती हैं तो कृष्ण भी राधा और उनकी सखियों को रंगने के लिए उनके पीछे भागने लगते हैं। इसके बाद शुरू होती है रंगों की मनमोहक लीला। श्याम से सगाई के प्रसंग में राधा-श्याम के दिव्य प्रेम और समर्पण को दर्शाया गया। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि रास लीला का यह अंतिम दिन था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें