जुन्गा (शिमला)। हिमाचल फोरम अगेंस्ट ड्रग एब्यूज ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से नशा निवारण बोर्ड की बैठक जल्द बुलाने का आग्रह किया है। बैठक में इस मुद्दे पर एकीकृत रणनीति बनाने और न्यूनतम मापदंड तय करने की मांग की है। फोरम के अध्यक्ष दीपक सानन ने बताया कि निसंदेह समाज में व्याप्त नशे का संकट गहरा गया है और इस पर समाज की चिंता जायज है लेकिन वैज्ञानिक समझ के बिना इस पर काम करना इस मुहिम को पीछे धकेल सकता है। उन्होंने कहा कि नशे में संलिप्त युवाओं का सामाजिक बहिष्कार करना उचित नहीं है। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर और तकनीकी सहयोगी विजय कुमार ने प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। संवाद