शिमला। कुपवी क्षेत्र में घर का दरवाजा तोड़ने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जति राम निवासी कुपवी ने आरोप लगाया कि रात 10:00 बजे उसके भाई सुंदरु ने घर का दरवाज़ा तोड़ दिया। आरोप लगाया कि उसने उनके बच्चों को धमकी दी और बाजू पर मारा, जिससे चोटें आई हैं। कुपवी पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो