फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में बस पर गिरी चट्टान, चालक घायल, प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Sun, 01 Aug 2021 09:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू

सार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में सात अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
एचआरटीसी बस पर गिरी चट्टान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू जिले में बारिश के बाद अब जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं। पार्वती घाटी के तहत आने वाले छमाहण के पास एचआरटीसी की एक बस पर चट्टान गिर गई, जिसमें चालक घायल हो गया है। गनीमत यह रही कि चट्टान इंजन के ऊपर आकर गिरी। इस बीच चालक की टांगों में चोटें आई हैं। यह हादसा उस समय हुआ, जब चालक और परिचालक शनिवार रात को करीब 12 बजे बस में बैठे हुए थे। इसके बाद चालक को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट 
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में सात अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। सूबे के अधिकतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। ऊना में अधिकतम तापमान 34.6, भुंतर 33.1, बिलासपुर 33.0,  हमीरपुर 32.8, सुंदरनगर 32.5, कांगड़ा 31.9, चंबा 30.9, नाहन 28.7, सोलन 28.4, धर्मशाला 26.8 और शिमला में 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड कि या गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें