शिमला। राजधानी के राम बाजार स्थित श्रीराम मंदिर में शनिवार को श्रीराम जन्म के भजन गूंजे। मंदिर में इस दौरान श्रीराम जन्म की कथा सुनाई गई। जन्म थारो भयो अवध में बाजे बधईया भजन पर भक्तों ने डांस किया। कथा व्यास कंडाघाट वाले आचार्य प्रेम शर्मा ने भक्तों को श्रीराम जन्म की कथा सुनाई और बताया कि किस तरह विशाल यज्ञ के आयोजन के बाद श्रीराम का जन्म हुआ था। उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्म पर पूरे अवध में बधाइयां गूंज उठी थीं। अवध निवासियों ने नाच गाकर खुशियां मनाईं थीं। इस दौरान मंदिर में कथा श्रवण के लिए पहुंचे भक्त भजनों पर खूब झूमे और नाच गाकर बधाइयां दीं। इस दौरान मंदिर में सूद सभा अध्यक्ष राजीव सूद और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद