फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के बीच मोदी पर लिखी पुस्तक का विमोचन

Sun, 28 Apr 2019 10:43 AM IST
Krishan Singh राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आचार संहिता के बीच सरकारी मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन विवाद को जन्म दे सकता है। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के धर्मशाला में पुस्तक मेले के शुभारंभ पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री की पीएम नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्तक ‘भारत बोध का संघर्ष 2019 का महासमर’ का विमोचन किया गया। छह अध्यायों की इस पुस्तक का प्रकाशन प्रभात पेपरबेक्स ने किया है। 

विज्ञापन


पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष सहित पांच सालों में पीएम के कार्यकाल में विपक्षी विचारधाराओं से संबंधित प्रमुख घटनाक्रमों का उल्लेख है। उल्लेखनीय है कि आचार संहिता के चलते पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई गई है।

वहीं, नमो टीवी पर मोदी के रिकॉर्डेड भाषणों और मोदी के जीवन पर लघु फिल्मों की सीरीज को भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटाया गया है, लेकिन अब राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के सरकारी मंच से आचार संहिता के बीच पीएम मोदी पर लिखी पुस्तक के विमोचन पर भी विवाद हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ये कहा

सरकारी कार्यक्रम में पीएम की जीवनी और संघर्ष पर आधारित पुस्तक का विमोचन हुआ है तो यह आचार संहिता का उल्लंघन है, लेकिन यह मामले की जांच के बाद ही कहा जा सकता है।- संदीप कुमार, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, कांगड़ा


यह एकात्मक बोध की पुस्तक है। पुस्तक मेले के शुभारंभ पर अन्य पुस्तकों का भी विमोचन हुआ है। - प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, कुलपति, केंद्रीय विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें