बॉलीवुड अभिनेता वर्धन पुरी ने हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी उमाशंकर ने वर्धन पुरी को मंदिर में पूजा-अर्चना करवाई। 2019 में फिल्म इंडस्ट्री में आए अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी आजकल फिल्म की शूटिंग के लिए जयसिंहपुर में आए हुए हैं। बुधवार को एक दोस्त के साथ मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचे। पुरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है और कांगड़ा जिले की धौलाधार की पहाड़ियां सबका मन मोह लेती हैं।