फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood in Manali: शूटिंग में भी सोनू सूद का फिटनेस पर फोकस, कसरत करते नजर आए

Sat, 17 Jun 2023 08:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)

सार

बॉलीवुड अभिनेता दौड़ के साथ कसरत कर खूब पसीना बहा रहे हैं। शनिवार को अभिनेता फुरसत के पलों में अपने प्रशंसकों से भी मिले।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू-मनाली में शूटिंग के लिए पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद फिटनेस को लेकर बेहद संजीदा हैं। वह इन दिनों टीवी शो रोडीज की शूटिंग के लिए टीम के साथ मनाली पहुंचे हैं। वह ताज बड़ागढ़ रिजोर्ट के बाहर हरी घास में ठंडी और हसीन वादियों में कसरत करते हुए नजर आए।

विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेता दौड़ के साथ कसरत कर खूब पसीना बहा रहे हैं। शनिवार को अभिनेता फुरसत के पलों में अपने प्रशंसकों से भी मिले। यूनिट से मिली जानकारी के अनुसार करीब एक हफ्ते तक मनाली-लाहौल की वादियों में टीवी शो की शूटिंग होगी।



ताज बड़ागढ़ रिजोर्ट के संचालक नकुल खुल्लर ने बताया कि अभिनेता अपनी फिटनेस का खूब ध्यान रखते हैं। वह होटल के बाहर कसरत भी कर रहे हैं। लॉरेंस स्कूल सनावर के मुख्याध्यापक हिम्मत ढिल्लों, रमन ढिल्लों और आफरीन ढिल्लों ने अभिनेता से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें