प्राचीन सिद्ध पीठ बगलामुखी में बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा ने पूजा-अर्चना की और मां के दरबार में शीश नवाया। बगलामुखी ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक महंत रजत गिरि ने उन्हें मां की चुनरी एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने मां बगलामुखी की विधिवत पूजा-अर्चना भी गोविंदा से करवाई।