शिमला। ओक ओवर के पास उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब पेड़ काटने के लिए लगाए रस्से में फंसकर एक बोलेरो सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में वाहन में सवार सुरक्षित हैं। इस दौरान मौके पर मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पलटी गाड़ी को दोबारा खड़ा किया। यह मामला सोमवार दोपहर के समय का बताया जा रहा है, जब ओक ओवर की तरफ से एक बोलेरो शिल्ली चौक की तरफ आ रही थी। इस दौरान मरीना के पास पेड़ काटने के लिए लगाए गए रस्से में इसका टायर फंस गया और यह पलट गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बोलेरो को खड़ा कर दिया। ब्यूरो