फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मुंगणा हादसे में लापता दूसरे व्यक्ति का शव भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सुन्नी के मुंगणा में हुए सड़क हादसे में लापता दूसरे व्यक्ति का शव भी पुलिस ने तत्तापानी पुल के पास से बरामद कर लिया है। पुलिस की तलाशी अभियान में जुटी टीम ने शुक्रवार को शव को पुल के समीप देखा। इसके बाद शव को निकालने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान जय किशन पुत्र भजनदास निवासी खैरा के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने 13 जून को मोहित कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी गांव लुणसू का शव भी तत्तापानी पुल के पास से बरामद किया था। 5 जून को वैन सतलुज नदी में गिर गई थी। इसके बाद से दोनों व्यक्ति लापता चल रहे थे। वहीं 29 मई को खैरा में हुए सड़क हादसे में लापता राजकुमार का अभी तक सुराग नहीं लगा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें