हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में खोपड़ी मंदिर के साथ खाई में कोटगढ़ के लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान चंदन गांव रठी डाकघर वीरगढ़ कोटगढ़ के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस के अनुसार चंदन 23 जनवरी से लापता था। स्थानीय पुलिस की ओर से मृतक की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।