शिमला। ढली में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव को लोगों ने वर्षा शालिका में पड़े देखा जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आईजीएमसी के शवगृह में रखवाया है। मृतक नरेंद्र ठाकुर निवासी रामशहर, सोलन के रूप में हुई है। अभी तक की जांच में पता चला है कि व्यक्ति मशोबरा के जुब्बड़ में ढाबे में काम करता था। रविवार को वहां से काम करके ढली आ गया था। इस दौरान संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह वर्षाशालिकों में शव को देखा जिसके बाद मामले की सूचना ढली पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आईजीएमसी अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। मृतक के पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को इस बारे में सूचित किया। परिजनों की मौजूदगी में ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। एएसपी मेहर पंवर ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया है। ब्यूरो