शिमला। ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल शोघी में शनिवार को जनगणना-2026 के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने जनगणना का महत्व समझाया। स्कूल प्रधानाचार्य किरण शर्मा ने बताया कि जनगणना के आंकड़े देश के विकास कार्यों और योजनाओं के लिए बजट निर्धारण में सहायक होते हैं। विद्यार्थियों ने गणक, आम नागरिक और ग्रामीणों की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के आंकड़ों से ही सरकारी योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचती हैं। सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में नर्चर हाउस ने पहला, इंस्पायर हाउस ने दूसरा और फ्लोरिश हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद