फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिविर में 61 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त दान करते युवा ।फोटो संवाद
विज्ञापन
शिमला। पंजाब नेशनल बैंक के 132वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रिज मैदान में रक्तदान शिविर लगाया गया। सेव लाइफ मिशन के साथ मिलकर लगाए गए शिविर में 61 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर का शुभारंभ पंजाब नेशनल बैंक के अंचल प्रमुख शिमला राजेश कुमार ने किया। इस मौके पर सेव लाइफ मिशन संस्था के अध्यक्ष पुनीत सूद, सचिव सुदीप महाजन सहित बैंक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अंचल प्रमुख राजेश कुमार ने लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में आईजीएमसी ब्लड बैंक के चिकित्सकों और स्टाफ के अलावा सेल लाइफ मिशन की ओर से अंजना, नेहा, युक्ति, साक्षी, पायल सहित बैंक के स्टाफ ने सहयोग किया। बैंक के 20 से अधिक कर्मचारियों और संस्था के सदस्यों और शहर के लोगों और पर्यटकों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें