फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जुन्गा में रक्तदान शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस की पहली बटालियन जुन्गा और रोटरी क्लब ने संयुक्त रूप से जुन्गा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन


शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इसे आईजीएमसी शिमला ब्लड बैंक को दान कर दिया। इस आयोजन में डिप्टी कमांडेंट बबीता राणा, जवान और महिला मंडल जन्गा की सदस्यों ने शिरकत की। रक्तदान शिविर का आयोजन बटालियन के स्थापना दिवस पर किया गया था। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। रोटरी क्लब की ओर से कमांडेंट रोहित मालपानी को रोटेरियन हरप्रीत सैंबी की बनाई सुंदर ग्लास पेंटिंग भेंट की गई। डिप्टी कमांडेंट बबीता राणा को रोटेरियन गुरप्रीत सोंध के कारखाने में निर्मित एक विशेष लकड़ी का टेबल स्टैंड भेंट किया। इस आयोजन में रोटेरियन रुचिरा टांगरी, अरुणा शर्मा, विपिन गुप्ता, गुरप्रीत सोंध, रवींद्र सिंह, पूजा गोयल, हरप्रीत सैंबी, रिमी आहूजा, अनुपमा गर्ग, तरुणा कौशल, मंजूषा पठानिया, स्मृति सहगल, गर्गी कपूर, शिवानी कंवर, कल्याणी नेगी, अरुणा गुप्ता, माला सिंह और रेवा गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें