शिमला। डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल टुटू में सोमवार को वेद प्रचार सप्ताह एवं श्रावणी पर्व के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ टुटू वार्ड की पार्षद मोनिका भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान का महत्व बताया। पार्षद मोनिका भारद्वाज ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का माध्यम भी है। रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ना चाहिए। संवाद