फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खंड विकास अधिकारी ने गोद लिया टुटू स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुटू में नशा निवारण समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य रशिमा राणा ने की। बैठक में नशे की रोकथाम और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई। इसमें चिट्टे और अन्य नशीले पदार्थों की रोकथाम पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया। नशे के विरुद्ध प्रभावी जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक पंचायत में चिट्टा स्वयंसेवक नामित करने पर भी बल दिया गया। खंड विकास अधिकारी बृजेश भारद्वाज ने विद्यालय को गोद लिया है। खंड विकास अधिकारी बृजेश भारद्वाज ने विद्यालय की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया। बैठक में पंचायत टुटू-मजठाई के प्रधान उत्तम सिंह कश्यप भी शामिल हुए। इनके साथ पंचायत के कई अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें