शिमला। लोहड़ी के पावन पर्व पर मां श्यामला वेलफेयर सोसायटी और बिग एफएम के संयुक्त सहयोग से मंगलवार को सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जरूरतमंद और मेहनतकश मजदूर परिवारों को ठंड से बचाव के लिए कंबल, स्वेटर, जैकेट, सूट, टोपी और जुराबें बांटी गईं। मां श्यामला वेलफेयर सोसायटी कई वर्षों से समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य,रक्तदान, पौधरोपण, टीवी मुक्त अभियान के तहत रोगियों को पोषाहार देने का कार्य कर रही है। इसके अलावा कालीबाड़ी मंदिर में हर महीने भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। इस अवसर पर सोसायटी की अध्यक्ष कुसुम सदरेट, महासचिव सुनील धर, प्रज्ञा महाजन अनीता चानना, बिग एफएम से शालिनी विशेष तौर पर उपस्थित रही। संवाद