शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा की जिला शिमला इकाई की ओर से विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की तैयारियों और पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर भाजपा कार्यालय दीपकमल में बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिला शिमला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर प्रदेश और जिला स्तर पर व्यापक कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके तहत रक्तदान शिविर, स्कूलों और संस्थानों में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं, फल वितरण सहित केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला भाजपा प्रभारी एवं प्रदेश सचिव सुमित शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार, जिला सह प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, शिमला से पूर्व प्रत्याशी संजय सूद, प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष संजीव देष्टा सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद