शिमला। भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने की। बैठक के बाद शोघी बाजार में प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान जिला प्रभारी सुमित शर्मा ने किशाऊ बांध के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार इस परियोजना को लेकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। यदि किशाऊ बांध से प्रदेश के लोगों को लाभ मिलना है तो सरकार इस संबंध में श्वेत पत्र जारी करे। उन्होंने प्रदेश के जल और वन संसाधनों के उपयोग को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। सह प्रभारी अजय ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सरकार की ओर से केवल झूठे वादों की राजनीति की जा रही है। इस दौरान प्रदेश मीडिया सहसंयोजक प्यार सिंह कंवर और कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर मौजूद रहे। संवाद