फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फागली वार्ड में भाजपा ने रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा ने शिमला के फागली वार्ड में मंगलवार को पौधरोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा, शिमला शहरी मंडल और वार्ड कार्यकर्ताओं ने मिलकर 40 पौधे रोपे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा नेता शिमला संजय सूद उपस्थित रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए पौधरोपण के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण बनाने का संकल्प लिया गया। अभियान में भाजपा शिमला शहरी मंडल अध्यक्ष राजीव पंडित, किसान मोर्चा शिमला शहरी मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पार्षद कल्याण धीमन, अश्वनी शर्मा, पूर्व पार्षद जगजीत सिंह बग्गा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें