शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में शुरू किया एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शहरी भाजपा ने खलीनी में पौधरोपण किया। इसमें 35 लोगों ने अपनी मां के नाम दियार और अखरोट के पौधे रोपे। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में रिश्तों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। सभी रिश्तों में मां का रिश्ता महत्वपूर्ण है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश के लोगों से आह्वान किया था कि एक पेड़ मां के नाम लगाएं। शिमला शहरी मंडल अध्यक्ष सुनील धर ने कहा कि प्रकृति के सरंक्षण और इसे संजोए रखना हम सब का दायित्व है। कहा कि हमारा पर्यावरण साफ सुथरा होगा तभी हम सांस ले पाएंगे। इस मौके पर पूर्व महापौर कुसुम सदरेट, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, पूर्व पार्षद पूरणमल, उपाध्यक्ष सुशील चौहान, पिंकी गोयल उपाध्यक्ष और जय लाल ठाकुर मौजूद रहे। संवाद