फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गोमूत्र पर टिप्पणी का भाजपा ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के देव समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रेम पंडित ने संसद में गोमूत्र को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति और हिंदू आस्था का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और धार्मिक परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं। सनातन परंपरा में पंचगव्य (दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र) का विशेष महत्व है। धार्मिक अनुष्ठानों, शुद्धिकरण और मांगलिक कार्यों में इसका उपयोग सदियों से होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में भी गोमूत्र और पंचगव्य के औषधीय गुणों का उल्लेख मिलता है, जबकि जैविक खेती में गोबर और गोमूत्र आधारित उत्पाद किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें