फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सीएम योगी आदित्यनाथ के 'बंटोगे तो कटोगे' नारे पर कंगना रणाैत का बयान, बोलीं- यह एकता के लिए आह्वान

Sat, 16 Nov 2024 06:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

कंगना रणाैत विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए इन दिनों में महाराष्ट्र में हैं। कंगना ने कहा कि हमें बचपन से सिखाया गया है कि एकता की हमारी शक्ति है। 
विज्ञापन
अभिनेत्री कंगना रणौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के 'बंटोगे तो कटोगे' नारे पर हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "ये एकता के लिए आह्वान है। हमें बचपन से सिखाया गया है कि एकता ही हमारी शक्ति है। जब तक हम एक है तब तक नेक है। अगर हम बंटेंगे तो कटेंगे। यह हर इंसान समझता है। परिवार में भी हम यही कहते हैं कि परिवार साथ में होना चाहिए, देश साथ में होना चाहिए। अगर हम साथ हैं तो सुरक्षित हैं। हमारी पार्टी सनातनी पार्टी है। हमारी पार्टी पीओके को भी साथ लेना चाहती है और विपक्ष की बांटने की साजिश नाकाम हो रही है। विपक्ष का खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाला हाल है।" बता दें, कंगना रणाैत विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए इन दिनों में महाराष्ट्र में हैं। इस दाैरान उन्होंने शनिवार को नागपुर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह बातें कहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें