शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा नेताओं ने सेवा संकल्प अभियान के तहत टुटू स्थित गोशाला में गो सेवा की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार एवं भाजपा नेता संजय सूद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद संजीव ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष तरुण राणा, विक्रमजीत सिंह, मंडल सचिव एसएल शर्मा, पीयूष नेगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रमिंद्र धीमान, पंकज निल्टू, पुनीत कुमार और स्नेह शर्मा सहित गोसदन के सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो