फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Core Group Meeting: हिमाचल में डेढ़ महीने के भीतर पीएम मोदी की तीन और शाह की होंगी चार जनसभाएं

Thu, 25 Aug 2022 10:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई। विधानसभा चुनाव के चलते पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड पर आ गई है। 
विज्ञापन
शिमला में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में भाजपा जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की चुनावी रैलियां आयोजित करेगी। विधानसभा चुनाव के चलते पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड पर आ गई है। डेढ़ महीने के भीतर पीएम नरेंद्र मोदी की तीन और शाह की चार रैलियां हो सकती हैं। एक अन्य रैली स्मृति ईरानी की भी होगी। इस संबंध में प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। यह बैठक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में हुई। गुरुवार को दोपहर बाद शुरू हुई यह बैठक देर रात तक चलती रही। इसमें भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री पवन राणा और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन





राज्य में 68 एलईडी लगाए जाएंगे
 प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी ने निर्णय लिया है कि राज्य में 68 एलईडी लगाए जाएंगे। इनमें प्रदेश भाजपा सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार होगा। इसके अलावा यह भी तय हुआ है कि प्रदेश में चुनाव संचालन समिति और चुनाव प्रबंधन समिति की जिला और मंडल स्तर की कमेटियों को जल्दी गठित किया जाएगा। इसके अलावा डैमेज कंट्रोल के लिए भी हर मंडल स्तर पर मोर्चाबंदी होंगी। इसका जिम्मा भी विभिन्न नेताओं को दिया जाएगा।

धूमल आए, लेकिन बेटे अरुण धूमल के जन्मदिन के चलते दिन को ही चले गए 
हिमाचल प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल आए, लेकिन बेटे अरुण धूमल के जन्मदिन के चलते वह दिन को ही चले गए। धूमल ने भी कोर कमेटी की इस बैठक में मिशन रिपीट के लिए कई सुझाव दिए। कोर ग्रुप की बैठक में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व सीएम प्रेमकुमार धूमल नहीं आ पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें