फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एडवांस्ड स्टडी में बिरसा मुंडा को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) ने जनजातीय गौरव दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जनजातिय लोगों के लिए दिए योगदान को याद किया गया। संस्थान में हुए कार्यक्रम में प्रतिष्ठित विद्वान, फेलो, एसोसिएट्स और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के नेशनल फेलो प्रो. आरसी सिन्हा ने की। उन्होंने बिरसा मुंडा की विरासत को न्याय, समानता और सांस्कृतिक संरक्षण को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। प्रो. सच्चिदानंद मोहंती ने विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने औपनिवेशिक दृष्टिकोण से परे : जनजातीय लेखन की झलकियां (बियॉंड द कोलोनियल गेज : विग्नेट्स ऑफ ट्राइबल राइटिंग टुडे) विषय पर व्याख्यान दिया। प्रो. मोहंती ने जनजातीय कथाओं की समृद्धता पर प्रकाश डाला और न्याय, समानता और स्थिरता पर उनके समकालीन विमर्शों को आकार देने में उनकी भूमिका पर चर्चा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें