फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: गौरीकुंड से लाैटते समय हेलीकॉप्टर से टकराया पक्षी, यात्रियों में दहशत, एक महिला को आई हल्की चोट

Mon, 09 Sep 2024 01:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

 चंबा जिले में गौरीकुंड से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहे हेलीकॉप्टर के शीशे से पक्षी टकराकर उसके भीतर आ पहुंचा। 
विज्ञापन
हेलीपोर्ट(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गौरीकुंड से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहे हेलीकॉप्टर के शीशे से पक्षी टकराकर उसके भीतर आ पहुंचा। इस वजह से हेलीकॉप्टर में सवार करीब पांच श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। टक्कर से एक महिला को हल्की चोट आई है। गनीमत यह रही कि टक्कर के बाद हेलीकॉप्टर के पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए संतुलन बिगड़ने नहीं दिया। पायलट ने लोगों को शांत करते हुए हेलीकॉप्टर को भरमौर हेलीपैड़ पहुंचाया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलवीर सिंह राणा ने बताया क गौरीकुंड से वापस लौटते वक्त धंछाै के मध्य हेलीकॉप्टर के शीशे के साथ एक पक्षी टकरा गया। बताया कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। प्रशानिक आदेशों के बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें