पुलिस ने बिना दस्तावेजों के पकड़ी शराब की 460 पेटियां
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के पुलिस थाना बरमाणा के तहत शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर नम्होल के पास पुलिस की टीम ने बिना दस्तावेज से 460 पेटी शराब पकड़ी है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी की एक टीम ने नम्होल क्षेत्र में शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान दाड़लाघाट की ओर से आ रहे एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। जांच करने पर ट्रक के अंदर 360 पेटी देसी और 100 पेटी अंग्रेजी शराब की पाई गई। ट्रक चालक इन शराब की पेटियों के दस्तावेज मौके पर पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने शराब की पेटियों को कब्जे में लिया और आरोपी ट्रक के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।