शिमला। लक्कड़ बाजार-रिवोली मार्ग पर बेतरतीब ढंग से खड़ी बाइकों को पुलिस ने शनिवार को हटाया। इस दौरान कई बाइकों के चालान भी काटे गए हैं। मार्ग पर बेतरतीब ढंग से बाइकों के खड़े होने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मार्ग से हर रोज हजारों लोग आवाजाही करते हैं। इसके बावजूद पहले से ही तंग सड़क पर बड़ी संख्या में बाइकों के खड़े होने से लोगों के लिए चलने तक का रास्ता नहीं बचता है। इस वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर लोगों की ओर से भी पुलिस प्रशासन को शिकायतें की गई हैं। लोगों की परेशानियों को देखते हुए पुलिस ने मार्ग पर बेतरतीब ढंग से खड़े बाइकों को हटवाया और उनके चालान भी किए हैं। डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस शहर की सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को हटा रही है। इसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना और पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। इसके तहत लक्कड़बाजार-रिवोली मार्ग पर सड़क के किनारे खड़ी होने वाली बाइकों को हटाया गया है। ब्यूरो