बाइक रैली में शामिल हुए अनुराग ठाकुर
- फोटो : संवाद
केंद्रीय दूरसंचार एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को अंब में सड़क सुरक्षा को लेकर बाइक रैली निकाली। आंबेडकर भवन अंब से स्थानीय बाजार से कॉलेज तक निकाली गई बाइक रैली में अनुराग ठाकुर ने बुलेट बाइक पर बैठकर रैली का नेतृत्व किया। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर सिंह भी बाइक पर सवार थे। इससे पहले मंत्री ने आंबेडकर भवन में एकत्र सैकड़ों युवाओं को सड़क सुरक्षा विषय पर संबोधित किया। यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाएंगे। इस अवसर पर लोगों को हेलमेट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी, पूर्व विधायक नवीन धीमान, एडवोकेट राजकुमार धनोटिया, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।