फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-मनाली हाईवे पर ब्यास नदी में गिरी बाइक, एक की मौत

Sat, 06 Apr 2024 01:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली

सार

कुल्लू-मनाली हाईवे पर वोल्वो बस स्टैंड  के समीप गुरुवार रात एक बाइक ब्यास नदी में गिर गई। इससे बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू-मनाली हाईवे पर वोल्वो बस स्टैंड  के समीप गुरुवार रात एक बाइक ब्यास नदी में गिर गई। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार मध्य रात्रि दीपक ठाकुर(30) पुत्र सतीश कुमार गांव बेरी डाकघर भपराल तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर वोल्वो बस स्टैंड के समीप अचानक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और ब्यास में पत्थरों के बीच गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसे मनाली अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें