फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: निजी बस से टकराई बाइक, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सुन्नी थाना क्षेत्र के बसंतपुर में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी निजी बस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने सुन्नी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दिए बयान में हरिओम निजी बस (एचपी63ए-3709) के कंडक्टर खेम चंद मेहता ने बताया कि बस सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान अस्थायी नंबर वाली एक बाइक आई और बस से टकरा गई। बाइक को करसोग, जिला मंडी निवासी रोहित चला रहा था, जबकि दीपक उसके साथ पीछे बैठा था। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि सुन्नी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें