फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब सीजन में बागवानों के सामने बड़ी मुसीबत!

विज्ञापन
विज्ञापन
जुब्बल-कोटखाई वाया खड़ापत्थर मार्ग को वन वे किए जाने से सेब उत्पादकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रात आठ बजे के बाद खड़ापत्थर से कोटखाई की ओर ट्रकों की एंट्री बैन होने के कारण सेब एक दिन देरी से मंडी पहुंच रहा है।
विज्ञापन


ट्रक में पेटियां पैक रहने के कारण सेब की क्वालिटी पर असर पड़ने के चलते मार्केट में रेट भी अच्छे नहीं मिल रहे हैं। बागवानों ने खड़ापत्थर से कोटखाई की ओर रात दस बजे तक ट्रकों के रवानगी जारी रखने की मांग की है।
लोकल मंडियों में देरी से पहुंच रहा सेब

सड़क की खस्ताहालत के कारण आसपास की लोकल मंडियों में भी सेब की खेप देरी से पहुंच रही है। रोहड़ू, जुब्बल, खड़ापत्थर और कोटखाई से चलने वाली सेब की गाड़ियों को शिमला, सोलन और चंडीगढ़ की मंडियों तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। इसके कारण बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें