शिमला। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भौंट के वीरवार को आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। इसमें पंचायत समिति के उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार बांटेे। समारोह में दसवीं कक्षा में पहला स्थान पाने वाली छात्रा मन्नत और बारहवीं के सुनील को प्रथम रहने पर सम्मानित किया गया। खेलों में अंडर-19 में अच्छा प्रदर्शन करने पर रिया, नितिका, सिमरन, विवेक, युवीश और आदित्य को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य शीतल चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। मंच का संचालन शिक्षिका सुमन शर्मा और शीतल नधैक ने किया। इस मौके पर अल्ट्रा सीमेंट की ओर से प्रदीप चौहान, कुणाल शर्मा, भौंट पंचायत के उपप्रधान गौवर वर्मा, डुम्मी पंचायत के पदाधिकारी और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, युवक मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर और विजय तिवारी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। ब्यूरो