शिमला। हिमाचल प्रदेश भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधीश शिमला के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। मिशन के संयोजक रवि कुमार ने बताया कि बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर के अथक संघर्ष से भारत के संविधान में अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के लिए अनुच्छेद 340 की धारा 15-4 एवं 16-4 में स्पष्ट रूप से सामाजिक एवं आर्थिक रूप के कमजोर व्यक्तियों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने जातिगत जनगणना करवाने, एसटी,एसट और ओबीसी आरक्षण कोटा सभी वर्गों में पूरा करने, गैर सरकारी संस्थानों में आरक्षण देने की मांग उठाई है। संवाद