जुन्गा (शिमला)। राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी के खिलाड़ियों ने बैजनाथ में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की भावना ठाकुर ने स्वर्ण पदक, हार्दिक शर्मा ने कांस्य पदक जीता है। कॉलेज पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों ने स्वागत किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन किया और भविष्य में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद