इंदोरा में मलॉट में भारत जोड़ो यात्रा कि तैयारियो का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ओर कांग्रेस नेत?
- फोटो : Kangra
इंदौरा (कांगड़ा)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मिलवां से लेकर मलोट तक बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। खालीस्थान समर्थक पन्नू की धमकी के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का घेरा और कड़ा कर दिया है। यात्रा के दौरान मिलवां से मलोट तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
जानकारी अनुसार बुधवार को मिलवा से लेकर मलोट तक 24 किलोमीटर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। यात्रा के दौरान बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। वाहनों की आवाजाही पर भी रोकथाम लगाई गई है। जिस मार्ग से होकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी, वहां पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इस दौरान इंदौरा से पठानकोट जाने वाला मार्ग वाया कंदरोरी से खुला रहेगा, लेकिन यह मार्ग भी जब राहुल गांधी की यात्रा इंदौरा से होकर गुजरेगी तो उस समय पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। उन्होंने सभी इलाका वासियों से अनुरोध किया है कि सुरक्षा व्यवस्था को बनाने बनाए रखने में सहयोग दें।