फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: साल के अंत तक तैयार होगा भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन का 20 किमी ट्रैक

Mon, 16 Jan 2023 01:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

रेलवे बोर्ड के संयुक्त महाप्रबंधक अनमोल नागपाल ने बताया कि साल के अंत तक 20 किलोमीटर में ट्रैक बिछा दिया जाएगा। उसके बाद धरोट से पहाड़पुर तक पुलों और टनलों का कार्य पूरा होने के बाद वहां ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू होगा। इस ट्रैक पर ट्रेन की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
विज्ञापन
भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी-लेह रेल लाइन का धरोट तक 20 किलोमीटर का ट्रैक इस साल के अंत तक तैयार हो जाएगा। बिलासपुर तक 52 और बैरी तक के 63.1 किलोमीटर के ट्रैक को 10-10 किलोमीटर के पैच में बनाया जाएगा। बिलासपुर तक की 16 में से आठ टनलों में गिट्टी रहित ट्रैक बिछाने के लिए स्लैब तैयार किए जा रहे हैं। इन्हीं स्लैब पर ट्रैक बिछेगा। बिलासपुर तक इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2025 रखा गया है।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के संयुक्त महाप्रबंधक अनमोल नागपाल ने बताया कि परियोजना में एक से सात नंबर टनल और 16 नंबर टनल के दोनों छोर मिल गए हैं। अब इन टनलों में गिट्टी रहित ट्रैक बिछा रहे हैं। इसके अलावा टनल नंबर 8 से लेकर 15 तक के दोनों छोरों को मिलाने का कार्य जारी है। नौ नंबर टनल को छोड़कर इनमें से बाकी सभी टनलों की लंबाई एक से तीन किलोमीटर के बीच है। नौ नंबर टनल एक से डेढ़ माह में ब्रेक थ्रू हो जाएगी।

इसके चलते इनके दोनों छोर मिलाने में करीब एक साल लगेगा। रेल विकास निगम पहले भानुपल्ली से धरोट तक पुलों और टनलों की फिनिशिंग करने के बाद इस चरण में ट्रैक बिछाने का कार्य करेगा। साल के अंत तक 20 किलोमीटर में ट्रैक बिछा दिया जाएगा। उसके बाद धरोट से पहाड़पुर तक पुलों और टनलों का कार्य पूरा होने के बाद वहां ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू होगा। इस ट्रैक पर ट्रेन की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
विज्ञापन


गिट्टी वाला ट्रैक मेंटेनेंस फ्री होगा। बिलासपुर तक परियोजना के लिए अधिकतर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। बिलासपुर से बरमाणा तक अधिग्रहण के लिए एसआईए स्टडी पूरी हो चुकी है।

पीएमओ तक होती है परियोजना की समीक्षा 
7335 करोड़ से बनने वाली इस परियोजना का जिला उपायुक्त से लेकर पीएमओ तक समीक्षा कर रहे हैं।  

20 किमी पर ट्रैक बिछान पर खर्च होंगे 100 करोड़
इस परियोजना में 20 किलोमीटर पर ट्रैक बिछाने के लिए करीब 100 करोड़ तक का खर्च आएगा।  

परियोजना में भानुपल्ली से बध्यात तक के 20 किमी में इसी साल के अंत तक ट्रैक बिछाने की तैयारी है। टनलों में गिट्टी रहित ट्रैक बिछाने के लिए स्लैब तैयार किए जा रहे हैं। पुलों का फिनिशिंग कार्य जारी है। - अश्वाक हुसैन अंसारी, अतिरिक्त महाप्रबंधक, रेलवे बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें