रामपुर बुशहर। श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास रामपुर की ओर से मंगलवार को मंदिर परिसर में विशाल अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें रामपुर बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर न्यास की ओर से दिवाली के बाद हर वर्ष अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी परंपरा को जारी रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर न्यास अध्यक्ष अश्वनी सोनी, उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, कोषाध्यक्ष मदन भारती, सदस्य पुनीत गुप्ता, मोहन गौतम, पीयूष मेहता, गुलाब नेगी और मोहन मेहता सहित न्यास के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।