शिमला। राजधानी के छोटा शिमला स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। छोटा शिमला में लोगों ने हनुमान के जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन और कीर्तन किया जिससे पूरे वातावरण में भक्ति की भावना व्याप्त हो गई। इसके उपरांत छोटा शिमला बाजार में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सुंदरकांड मंडली साधना घाटी छोटा शिमला की सदस्या ईशा विज भी मौजूद रही।। संवाद