शिमला। गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन मंगलवार को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। इस दौरान कथावाचक के रूप में पंडित हरीश शर्मा ने बताया बाल कृष्ण लीला भगवान श्रीकृष्ण के बचपन के मनमोहक और अलौकिक दृश्य को दर्शाती हैं जिसमें वह गोकुल में यशोदा मैया और नंद बाबा के घर माखन चोरी, मिट्टी खाना, कालिया नाग दमन और गोवर्धन पर्वत उठाने जैसी बाल सुलभ लीलाएं करते हैं। यह लीलाएं प्रेम आनंद और दिव्या शक्ति का प्रतीक हैं। गोपियों के घर से माखन चुराकर खाना जिसे प्रेम और निस्वार्थता का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर उन्होंने कंस द्वारा भेजी गई राक्षसी पूतना के वध का वर्णन भी किया। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि बुधवार को इस कथा का समापन किया जाएगा। संवाद