रोहिताश्व ने बताया कि वे कई सालों से शिमला आ रहे हैं लेकिन इस बार इंटरनेशनल समर फेस्टिवल यादगार बन गया। शिमला इंटरनेशनल समर फेस्टिवल में पहली बार उनकी एसोसिएशन के 400 से ज्यादा कलाकारों ने कार्निवाल में भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जो उन्हें ताउम्र याद रहेगी।
जल्द दिखेंगे मुन्ना भाई एमबीबीएस थ्री में
रोहिताश्व ने बताया कि राजकुमार हिरानी मुन्ना भाई एमबीबीएस थ्री की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। स्क्रिप्ट फाइनल होते ही वे इस फिल्म में एक बेहतर किरदार निभाते नजर आएंगे।
उन्होंने बताया कि भाभी जी घर पर हैं टीवी सीरियल की शूटिंग में वे इतने व्यस्त हैं कि बाकी किसी प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका ही नहीं मिलता। पांच दिन तक प्रसारित होने वाले इस डेली सोप की शूटिंग से ही उन्हें फुर्सत नहीं मिलती। इस सीरियल की वजह से उन्हें बहुत फेम मिल रहा है।