फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ता पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की मालरोड शाखा में शनिवार को विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शाखा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ताओं को क्षेत्रीय प्रबंधक ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में 40 से अधिक अभिकर्ताओं ने हिस्सा लिया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्रवण कुमार शर्मा ने की। सहायक शाखा प्रबंधक रमेश और विकास अधिकारी मनदीप कंवर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में अभिकर्ताओं को एलआईसी की तीन नई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। निगम 19 अक्तूबर से कैंसर कवर, हेल्थ शील्ड और न्यू जीवन धारा योजनाएं पेश करने जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में दिनेश कुमार, अनिल वर्मा, अनिल ठाकुर, महेंद्र लाल, विजयवत्ती, कांता देवी, अमित नलवा, हेम दत्त शांडिल और सुरेंद्रा कुमारी को क्षेत्रीय प्रबंधक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें