शिमला। आईएचएम (इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट) शिमला में मंगलवार को छह दिवसीय ब्रिजिंग कैंप (शिविर) छात्र विनिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आईएचएम कोलकाता से आए छात्रों, विभाग अध्यक्ष और संकाय सदस्यों ने पारंपरिक बंगाली व्यंजन बनाए। हिम आंचल शेफ एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष नंद लाल और आईएचएम शिमला के स्टाफ ने व्यंजनों का स्वाद लिया और छात्रों के प्रयास की सराहना की। यह शिविर छह दिन तक चलेगा। छात्रों को हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और व्यंजनों की विशेषताओं से भी परिचित करवाया जाएगा। संवाद