शिमला। राजधानी की सब्जी मंडी में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान यहां सामान की खरीदारी करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले को किसी तरह से शांत करवाया। मारपीट करने वाले लोगों को थाना सदर लेकर गई। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला शनिवार शाम करीब 7:00 बजे का बताया जा रहा है जब सब्जी मंडी क्षेत्र में ही एक दुकान में दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्ष लड़ते हुए सड़क तक पहुंच गए। इससे यहां से गुजर रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लेकर गई। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो